विकास की नई लहर: मुख्यमंत्री साय की पहल पर जशपुर-गम्हरिया मार्ग पर 4.59 करोड़ की लागत से बनेगा हाईलेवल ब्रिज

मुख्यमंत्री के प्रयास से जशपुर नगर गम्हरिया मार्ग पर बांकी नदी पर उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के  कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

जशपुर 22 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहल से जशपुर से गम्हरिया मार्ग पर बाकी नदी उच्च स्तरीय पूल एवं पहुंच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 59 लाख 93 हजार रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सड़कों का विस्तार पूल पुलिया का निर्माण, अधोसंरचना के कार्य स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।

लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ आवागमन में सुविधा हो इसके लिए जर्जर सड़कों को सुधारा जा रहा है और पूलिया का निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है।

Related posts