ब्रेकिंग : झारखण्ड के लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, दो जवान घायल

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ डेस्क

लोहरदगा झारखंड के लोहरदगा में सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ कोबरा का दो जवान घायल हो गया है।

आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों का नाम दिलीप कुमार और नारायण दास है। ब्लास्ट में घायल दो जवान को मेडिका में भर्ती कराया गया है। दोनों जवान खतरे से बताए जा रहे हैं। दोनों सीआरपीएफ कोबरा 203 बटालियन का जवान है। दिलिप के पांव उड़ गया है, जबकि दूसरे का कमर से उपर जख्म है। दोनों को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया है। घायल जवान को इलाज के लिए रांची के मेडिका अस्पताल ले जाकर इलाज कराने की दिशा में पुलिसिया कार्रवाई की जा रही है।

जोरदार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी

कहा जा रहा है कि गुरुवार को बुलबुल जंगल में दो जोरदार ब्लास्ट की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद भी अभियान को जारी रखा गया था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह सात बजे फिर एक बार जोरदार ब्लास्ट हुआ है। इसी आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से सीआरपीएफ का कोबरा का दो जवान घायल हो गया है। जिसे तत्काल इलाज के लिए ले जाए जा रहा है। हालांकि पूरे मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!