दोपहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़! एक बालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिलें जब्त, ₹1.20 लाख का माल बरामद

कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन किया गया है जप्त, कुल कीमत है लगभग 1,20,000/- रूपये।

दोनो के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. का अपराध है पंजीबद्ध।

रायपुर, 26 जुलाई 2025 : दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुये उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसके साथ ही एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की एक विशेष टीम का गठन कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने हेतु भी लगाया गया है। जिस पर एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की विशेष टीम द्वारा वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी के संबंध में मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन करने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी इस संबंध में सूचना एकत्र कर वाहन चोरी के अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।

इसी तारतम्य में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की विशेष टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना माना क्षेत्र में 02 व्यक्ति अपने पास दोपहिया वाहन रखें है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहें है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियांे के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना माना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियों एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्तिायों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम दिनेश पाल निवासी अभनपुर रायपुर तथा 01 बालक जो विधि के साथ संघर्षरत है। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखें दोपहिया वाहरन के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा गोल-मोल जवाब देकर लगातार टीम को गुमराह करने का प्रयास करते हुए वाहन के संबंध में किसी प्रकार का कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा मोटर सायकल को थाना माना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बनरसी स्थित शराब दुकान के पास से चोरी करना बताया गया। चोरी की अन्य वाहनों के संबंध में पूछताछ करने पर उनके द्वारा माना के अलग-अलग क्षेत्र से अन्य 02 नग दोपहिया वाहनों को भी चोरी करना बताया गया।

जिस पर दोनो को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर कब्जे से चोरी की 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी से जप्त चोरी की दोपहिया वाहन क्रमांक सी जी 04 एम एन 6400 में थाना माना में अपराध क्रमांक 235/25 धारा 303(2) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध है।

गिरफ्तार –

01. दिनेश पाल पिता मनबोध पाल उम्र 25 साल निवासी माना ग्राम तुता थाना अभनपुर रायपुर।

 02. विधि के साथ संघर्षरत 01 बालक।

कार्यवाही में निरीक्षक यामन कुमार देवांगन थाना प्रभारी माना, एण्टी क्राईम साईबर यूनिट से प्रभारी सउनि शंकर लाल धु्रव, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, आर. राकेश सोनी, प्रवीण मौर्य, गौरीशंकर साहू तथा थाना माना से सउनि विमल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related posts