गेमर्स कम्प्यूटर दुकान से कम्प्यूटर गेम, सीपीयू एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान किये थे चोरी.
चोरी किये गये मशरूका कीमत 40000/- रूपये का बरामद.
प्रकरण में विधि से संघर्षरत् दो नाबालिग गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत् दो आरोपी नाबालिगों को किशोर न्यायालय में किया गया पेश.
थाना – सरकंडा जिला – बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक – 1022/2025, धारा – 331(4), 305(ए) बीएनएस पंजीबद्ध.
बिलासपुर. 05 अगस्त 2025 : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में स्थित एक गेमिंग दुकान में हुई चोरी की गुत्थी सरकंडा पुलिस ने बेहद कम समय में सुलझा ली है। दुकान से चोरी हुए प्लेस्टेशन, सीपीयू और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमत ₹40,000 आंकी गई थी। त्वरित जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने चोरी करना स्वीकार करते हुए सामान भी बरामद कराया। पुलिस ने दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई ने एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी को सिद्ध किया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी इंदल सिंह गुरू पिता स्व. उदल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी बंधवापारा सरकण्डा थाना सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि मुक्तिधाम रोड सरकण्डा में गेमर्स माल के नाम से दुकान चलाता है, दिनांक 26 जुलाई 2025 के रात्रि करीब 11:00 बजे दुकान का ताला लगाकर घर चला गया था, दिनांक 27 जुलाई 2025 के सुबह कर्मचारी दुकान खोलने गया तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था, जो फोन कर बताया तब वह जाकर देखा तो दुकान अंदर रखी एक नग सीपीयू, एक प्लेस्टेशन एवं कम्प्यूटर का अन्य सामान कुल कीमत 40,000/- रूपये का नहीं था। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है।
प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना के दौरान आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों का अवलोकन किया जाकर संदेही की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि डबरीपारा निवासी नाबालिग बालक द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर चोरी किया है। इस सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराने पर संदेही को तलब कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरीक्षक निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल मौके पर भेजा गया। जिनके द्वारा विधि से संघर्षरत् नाबालिग बालकों को परिजनों के साथ तलब कर पूछताछ करने पर दिनांक 26 जुलाई 2025 के रात्रि में दुकान से कम्प्यूटर गेम एवं अन्य सामान कीमत 40000/- रूपये का मशरूका चोरी करना स्वीकार करते हुये चोरी का मशरूका बरामद कराये, जिसे जप्त कर नाबालिग बालकों को विधिवत् किशोर न्यायबोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।
