विश्वासघात : कर्मचारी ने ही उड़ाए ₹6 लाख के उपकरण, चकरभाठा पुलिस ने मध्य प्रदेश से दबोचा, पुलिस ने दबिश देकर ₹6 लाख का माल बरामद किया, कटनी में छिपा था प्लांट चोरी का आरोपी, न्यायालय में किया गया पेश.

इस प्रकार है कि प्रार्थी दीपांशु श्रीवास्तव निवासी गोडपारा बिलासपुर द्वारा दिनांक 03 अगस्त 2025 को थाना चकरभाठा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28 जुलाई 2025 से 29 जुलाई 2025 के मध्य प्रार्थी के छतौना रोड स्थित प्लांट में रखें 04 नग सीबीसी वेट मीटर, 03 नग प्रिंटर एवं 01 नग सेंसर रिवर्स कैमरा जुमला कीमती 6,00,000/- रुपए को प्रार्थी का कर्मचारी शेख जाहिद खान चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट से तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह को अवगत कराया गया, जिनके द्वारा उक्त घटना को अंजाम देने वाले चोर को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

इस निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर एसीसीयू श्री अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती रश्मित कौर चावला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर तत्काल आरोपी की पतासाजी हेतु आरोपी के मूल निवास ग्राम सिंगोड़ी जिला कटनी मध्य प्रदेश पुलिस टीम रवाना की गई। टीम द्वारा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना स्वीकार कर चोरी किए मशरुका को बरामद कराया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts