ट्रेन में चल रहा था करोड़ों की चोरी का खेल, RPF ने एक्शन लेकर 27.50 लाख का सोना जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार

रेल सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रूपये 27,50,000/- (सत्ताईस लाख पच्चास हजार) कीमत के सोने की चोरी के 01 आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस थाना को सुपूर्द किया

बिलासपुर, 19 अगस्त 2025 : दिनाँक 18 अगस्त, 2025 को हावडा से सोने की चोरी के आरोपी के गाड़ी12834 अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा किये जाने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, नागपुर के माध्यम से प्राप्त होने पर रेल सुरक्षा बल, गोंदिया, CIB गोंदिया, मंडल टास्क टीम गोंदिया के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा उक्त गाडी को गोंदिया रेलवे स्टेशन में समय 20.33 बजे चेक करने पर गाड़ी के कोच संख्या बी-7 में यात्रा कर रहे संदिग्ध ब्यक्ति से पुछताछ करने पर उसने अपना नाम- अतुल जाधव, उम्र-24 वर्ष, हावडा से नागपुर तक सफर करना बताया और बताया कि वह नैहाटी (हावडा) में सोने की कारीगिरी का कार्य करता है तथा सोने के संबंध में पुछताछ करने पर उसने उपरोक्त चोरित सोना जैसा दिखने वाली पीली रंग की धातु लेकर यात्रा करना बताया। उक्त बरामद धातु एवं आरोपी को बल अभिरक्षा में लेकर रेल सुरक्षा बल गोंदिया लाया गया एवं स्थानीय पुलिस थाना- नैहटी, जिला- चैबीसपरगना (पश्चिम बंगाल) को सूचित किया गया I बरामद धातु का स्थानीय ज्वेलर्स, गोंदिया से परिक्षण कराया गया, जिन्होने धातु की परख कर सोना होना प्रमाणित किया तथा कुल वजन 275.930 ग्राम, कींमत रू. 27,50,000/- बताया। उपरोक्त आरोपी को बरामद संपत्ति के साथ अग्रिम कार्यवाही हेतु स्थानीय पुलिस थाना- नैहटी, जिला- चैबीसपरगना (पश्चिम बंगाल) को सुपूर्द किया गया I जाँच अधिकारी द्वारा मौके कार्यवाही में आरोपी अतुल जाधव, उम्र-24 वर्ष को मामलें में संलिप्त पाकर मौके पर गिरफ्तार कर एफआईआर, दिनांक 17 अगस्त, 2025 मामलें 275.93 ग्राम गोल्ड (कीमत 27,50,000/-) में संलग्न किया I

Related posts