रेलवे का बड़ा तोहफ़ा! हावड़ा-अहमदाबाद और शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में जोड़े गए अतिरिक्त एसी-3 और स्लीपर कोच — यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ की राहत

हावड़ा-अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 एवं शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अतिरिक्त एक एसी-3 व एक स्लीपर कोच  की सुविधा । बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली 02 जोड़ी  गाड़ियों में अतिरिक्त एसी-03 एवं स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –                  गाड़ी संख्या…

Read More

रेलवे में बड़ा निरीक्षण अभियान: जीएम तरुण प्रकाश ने खोडरी टनल से लेकर पेंड्रारोड स्टेशन तक सुरक्षा व्यवस्था की गहन जांच

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा बिलासपुर- पेंड्रारोड सेक्शन का संरक्षा निरीक्षण । सेक्शन के करगी रोड, सलकारोड, बेलगहना, खोडरी सहित अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पेंड्रारोड स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा | सलकारोड-करगीरोड तीसरी लाइन कार्यों का निरीक्षण | बिलासपुर, 12 सितम्बर 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने आज बिलासपुर–पेंड्रारोड रेल खण्ड का विस्तृत संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों एवं मध्यवर्ती खण्डों का गहन अवलोकन करते हुए यात्री सुरक्षा तथा रेल परिचालन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने…

Read More

ट्रेन में चल रहा था करोड़ों की चोरी का खेल, RPF ने एक्शन लेकर 27.50 लाख का सोना जब्त किया, आरोपी गिरफ्तार

रेल सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रूपये 27,50,000/- (सत्ताईस लाख पच्चास हजार) कीमत के सोने की चोरी के 01 आरोपी को गिरफ्तार कर स्थानीय पुलिस थाना को सुपूर्द किया बिलासपुर, 19 अगस्त 2025 : दिनाँक 18 अगस्त, 2025 को हावडा से सोने की चोरी के आरोपी के गाड़ी12834 अहमदाबाद एक्सप्रेस में यात्रा किये जाने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष, नागपुर के माध्यम से प्राप्त होने पर रेल सुरक्षा बल, गोंदिया, CIB गोंदिया, मंडल टास्क टीम गोंदिया के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा उक्त गाडी को गोंदिया रेलवे स्टेशन…

Read More

मानसून चैलेंज का सुपर प्लान : बारिश से अब नहीं रुकेगी रेल, सिग्नल सिस्टम से लेकर पॉवर बैक-अप तक हर मोर्चे पर तैयार है रेलवे, ट्रैक से लेकर रिले रूम तक रेलवे ने कर ली अभेद्य तैयारी.

मानसून के दौरान संरक्षित रेल परिचालन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग की सतर्क पहल. बिलासपुर. 10 जुलाई 2025 : मानसून के मौसम में जब तेज बारिश और नमी रेलवे सिस्टम के लिए बड़ी चुनौती बनती है, तब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग पहले से ही मुस्तैद होकर तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों के जरिए ट्रेनों के संचालन को सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने में जुट गया है। जलभराव से बचाव से लेकर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तक, विभाग ने हर…

Read More

यात्रियों की मांग पर रेलवे का बड़ा फैसला: अब अशोक नगर और मुंगावली स्टेशन पर रुकेगी विशाखापट्टनम, शालीमार और अजमेर एक्सप्रेस, ठहराव स्थायी रूप से बढ़ाया गया

बिलासपुर, 09 जुलाई 2025 : रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये रेल प्रसाशन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18573/18574 विशाखापटनम-भगत की कोठी-विशाखापटनम एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अशोक नगर स्टेशन में तथा गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 18207/18208 दुर्ग-अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मुंगावली स्टेशन में प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी | यात्रियों को दी गई इस सुविधा को निरंतर जारी रखने हेतु इन तीनों गाड़ियों के…

Read More

रेलमार्ग की संरक्षा और यात्री सुविधा पर GM तरुण प्रकाश की पैनी नजर, झलवारा-शहडोल निरीक्षण में मिले अहम संकेत

महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा झलवारा–शहडोल रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण, संरचनात्मक गुणवत्ता, संरक्षा मानकों एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा बिलासपुर, 5 जुलाई 2025 : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर मंडल अंतर्गत झलवारा–शहडोल रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेल संरक्षा, परिचालन प्रणाली, स्टेशन विकास कार्यों एवं यात्री सुविधाओं की समग्र समीक्षा की गई । इस अवसर पर मुख्यालय के प्रधान विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर श्री राजमल खोईवाल सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे। इस…

Read More

1008 बर्थ, 21 कोच और 13 बड़े स्टेशन: दुर्ग से पटना के लिए साप्ताहिक सुपरस्पेशल ट्रेन की शुरुआत – जानिए पूरा टाइम टेबल

यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण पहल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन बिलासपुर, 5 जुलाई 2025 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए दुर्ग और पटना के बीच एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है । ट्रेन संख्या 08797 (दुर्ग- पटना साप्ताहिक स्पेशल) यह ट्रेन दुर्ग से दिनांक 07, 14, 21 एवं 28 जुलाई 2025 (प्रत्येक सोमवार) को कुल 04 ट्रिप के लिए प्रस्थान करेगी…

Read More

बिलासपुर जोनल रेलवे में राजभाषा समिति की अहम बैठक : हिंदी को डिजिटल युग से जोड़ने पर जोर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में राजभाषा समिति की 73वीं बैठक सम्पन्न, “जिज्ञासा” ई-पत्रिका का हुआ विमोचन.

जोनल रेलवे बिलासपुर में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक संपन्न. बिलासपुर. 23 जून 2025 :  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाश की अध्यक्षता में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 73वीं बैठक जोनल सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में हिंदी में 100% पत्राचार, राजभाषा के डिजिटल प्रयोग, ई-पत्रिका “जिज्ञासा” के विमोचन और कर्मचारियों के प्रशिक्षण जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। महाप्रबंधक, अपर महाप्रबंधक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में हिंदी के प्रचार-प्रसार को लेकर कई सराहनीय पहल की गईं। क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन…

Read More

अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड का गोरखपुर दौरा : एकीकृत क्रू लॉबी, रनिंग रूम, गोरखपुर जं. स्टेशन पुनर्विकास का निरीक्षण

बिलासपुर, 19 जून, 2025: अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड श्री सतीश कुमार ने 19 जून, 2025 को महाप्रबन्धक, पूर्वाेत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर, प्रमुख विभागाध्यक्षों, मंडल रेल प्रबन्धक/ लखनऊ श्री गौरव अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गोरखपुर स्थित क्रू लॉबी, एकीकृत क्रू रनिंग रूम एवं स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने क्रू लॉबी में सी.एम.एस. हॉल, क्रू काउंसलिंग कक्ष, एफ.एस.डी./वी.एच.एफ. रूम एवं सेमिनार हॉल का गहनता से निरीक्षण किया तथा एकीकृत क्रू रनिंग रूम में टी.टी.ई. एवं लोको पायलट कक्षों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तत्पश्चात…

Read More