जशपुर में आकाशीय बिजली बना मौत का कारण, कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को त्वरित 4 लाख मुआवजा स्वीकृत किया

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम पीठाअम्बा निवासी स्व. संतोष यादव का आकाशीय बिजली से 13 जुलाई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी स्वास्ति यादव हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर व्यक्त किया गहरा दुःख, मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की सहायता राशि देने की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताया है। उन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार ने दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख तथा घायलों को ₹50 हज़ार की आर्थिक सहायता राशि देने का निर्णय लिया…

Read More

जशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव  से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी  श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने सीधे उनके बीच पहुँचे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय: अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई और जमीनी सर्वेक्षण रायपुर 1 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा और बस्तर का हवाई सर्वेक्षण एवं जमीनी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और राहत एवं पुनर्वास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक परिवार तक समय पर सहायता पहुँचना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी स्तरों पर…

Read More

आयुष्मान भारत के लंबित क्लेम का भुगतान शुरू, 375 करोड़ की पहली किस्त से निजी अस्पतालों में उत्साह, मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं में मिलेगा लाभ

रायपुर, 27 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रयासों से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। वित्त विभाग द्वारा विमुक्ति आदेश जारी होने के साथ ही निजी अस्पतालों को उनके बकाया दावों का भुगतान होना शुरू हो गया है। इससे अस्पताल संचालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा आम नागरिकों को स्वास्थ्य…

Read More

जशपुर में लू से गई जान, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ—परिजनों को मिले 4 लाख रुपए

जशपुर, 27 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नगेरापत्थर निवासी संतोष राम का लू लगने से 15 जून 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी किरणमती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More