अमित शाह का करारा प्रहार: कांग्रेस-राजद ने मोदी जी और उनकी माता का किया अपमान, लोकतंत्र पर लगा कलंक

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कांग्रेस और राजद की रैली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं उनकी पूज्य दिवंगत माताजी के लिए प्रयोग की गई घोर अभद्र भाषा पर विपक्ष को करारा जवाब दिया

कांग्रेस और आरजेडी के मंच से मोदी जी की स्वर्गीय माताजी को गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग निंदनीय और लोकतंत्र का कलंक है

************

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर पहुंची

************

कांग्रेस–आरजेडी ने सार्वजनिक जीवन की सारी मर्यादाएं लांघी

************

यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज बुधवार को ट्वीट कर दरभंगा में कांग्रेस और आरजेडी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी माता के खिलाफ घोर अभद्र भाषा के प्रयोग को अत्यंत निंदनीय और भर्त्सनीय बताते हुए इसे लोकतंत्र के लिए कलंक करार दिया। 

श्री शाह ने कहा कि बिहार के दरभंगा में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्वर्गीय माताजी के लिए कांग्रेस और आरजेडी के मंच से जिस प्रकार गालियों से भरी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की राजनीति अपने निम्न स्तर पर आ पहुँची है। उनको यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि कैसे एक गरीब माँ का बेटा बीते 11 वर्षों से प्रधानमंत्री पद पर बैठा हुआ है और अपने नेतृत्व में देश को निरंतर आगे ले जा रहा है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अपने उस चाल-चरित्र में वापस लौट आई है, जिसके माध्यम से उसने हमेशा देश की राजनीतिक संस्कृति में जहर घोलने का काम किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक गांधी परिवार ने मोदी जी के खिलाफ नफरत फैलाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। परंतु अब तो इन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएँ लांघ दी हैं। यह हर माँ का, हर बेटे का अपमान है, जिसके लिए 140 करोड़ देशवासी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। माँ का अपमान कॉंग्रेस की पहचान।

X (Twitter) Link:

Related posts