निर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहें शासकीय कर्मचारी कलेक्टर ने दिए निर्देश

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए, सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित की गई है। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित किया गया है।

कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे उपस्थित होकर उपरान्ह 5.30 बजे तक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देश का उल्लघंन किए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी। इस निर्देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पालन करना एवं अपने अधीनस्थ कार्यालयों-कर्मचारियों से उक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!