10 साल से फरार ठगी का मास्टरमाइंड आखिरकार गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर उड़ाए थे 70 हजार रुपये

आरोपी धनिश डेनियल पिता डेनियल राम उम्र 50 साल निवासी वार्ड क्रमांक 06 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 97/16 धारा 420,34 भादवि. का अपराध दर्ज कर की जा रही थी पातासाजी

प्रकरण में एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चांपा, 16 सितंबर 2025 : आरोपी दीपक ताण्डी, धनिश डेनियल दोनो मिलकर पीड़िता कांति विश्वास निवासी भाठापारा जांजगीर से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 70 हजार रूपये नगद राशि ले लिए थे किन्तु नौकरी नहीं लगाया धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था।

प्रकरण के आरोपी धनिश डेनियल घटना दिनांक से फरार था जिसका लगातार पता तलाश की जा रही थी। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना मिलने पर CSP श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राकेश राठौर, आरक्षक राजू लाठेवाल का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts