खतरनाक स्टंट का शौक पड़ा महंगा ! न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में बाइक से मौत का खेल खेल रहे थे तीन युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी वाहन किये जप्त.

दिनांक 21 सितंबर 2025 को न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा खतरनाक तरीके से स्पीड बाइक से स्टंट किया जा रहा था। थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 (BNS) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के तहत तीन अपराध पंजीबद्ध किये गया तथा उनकी मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया।

आरोपियों के नाम – 1. साहिल यादव पिता अशोक यादव उम्र 18 वर्ष निवासी संदरी (पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BY-6779), 2. अनुराग पटेल पिता आत्माराम पटेल उम्र 21 वर्ष निवासी मंगला (पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG10BZ-4768), 3. विकास यादव पिता राजकुमार यादव उम्र 22 वर्ष निवासी जेठूकापा कोतवाली मुंगेली.

साथ ही  एक अन्य युवक आशीष एक्का पिता लॉरेंस उम्र 26 वर्ष निवासी – जिसकी पल्सर NS 200 क्रमांक CG14MS-7004 पाई गई, पर भी कार्यवाही की गई।

इस प्रकरण की कार्यवाही के दौरान एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल पाई गई जिसे धारा 106  बीएनएसएस (BNSS) के अंतर्गत जप्त किया गया।

Related posts