रायपुर में दहशत फैलाने चाकू लहराया, पार्किंग में चाकू से डराता था लोगों को, पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार और भेजा जेल.

दिनांक 21 सितंबर 2025 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि आमापारा कारी तालाब पार्किग के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में चाकू रख कर लहराते हुए आम जनता को डरा धमका रहा है। इस सूचना पर थाना आजाद चौक पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर आरोपी संजय भोई पिता राम कुमार भोई उम्र 22 वर्ष सा. बिजली आफिस के पास बजरंग नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर का चाकू लहराते,डराते धमकाते मिला, जिसे समक्ष गवाहों के घेराबंदी कर पकड़ा गया तथा आरोपी के हाथ से एक नग चाकू छीन कर आरोपी तथा चाकू को कब्जे में लिया गया। आरोपी को आज दिनांक 21 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया और आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम – संजय भोई पिता राम कुमार भोई उम्र 22 वर्ष सा. बिजली आफिस के पास बजरंग नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर.

Related posts