रायगढ़ : महिला से अभद्रता और मारपीट के आरोपी लाला साहू को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

प्रकरण में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दो दिन पहले आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच और मारपीट की थी, जिस पर कोतरारोड़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की थी। उसी विवाद को लेकर 21 सितंबर की दोपहर आरोपी ने पीड़िता को मेरे खिलाफ थाना में शिकायत की है कह कर धमकी देते हुए उस पर बुरी नीयत से छेड़छाड़ की, गंदी-गंदी गालियां दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना को पीड़िता के पति और आसपास मौजूद लोगों ने देखा तथा बीच-बचाव भी किया।

Related posts