कलेक्टर ने किया भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों का अवलोकन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर

कलेक्टर रजत बंसल ने कोड़ेनार में संचालित भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों का अवलोकन किया।  इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी उपस्थित थे।

इस दौरान उन्होंने कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस संस्था के माध्यम से  मुख्यतः कोदो-कुटकी और रागी के प्रसंस्करण और विक्रय का कार्य किया जा रहा है। यह कंपनी किसानों से कोदो-कुटकी और रागी की खरीदी करने के पश्चात उसका प्रसंस्करण करती है। ग्रेडिंग के उपरांत इनकी पैकेजिंग का कार्य कर इन्हें बेचा जा रहा है।

Related posts