संगठित बैटरी चोरी का खुलासा : 72 घंटे में बैटरी चोर गिरोह धराया, चार बैटरियां बरामद, रायगढ़ में तीन आरोपी चढ़े चोर पुलिस के हत्थे, घरघोड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई.

रायगढ़. 24 सितंबर 2025 : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बैटरी चोरी की लगातार वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घरघोड़ा पुलिस ने पंप हाउस और मोबाइल दुकान से चोरी की गई चार बैटरियों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में फैली दहशत खत्म हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की वारदातों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पंप हाउस और मोबाइल दुकान से बैटरी चुराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई कुल तीन बैटरियां बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 28 हजार रुपये है।

दिनांक 22 सितंबर 2025 को रिपोर्टकर्ता कैलाश कुमार परस्ते ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि महावीर एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन लिमिटेड भेंगारी स्थित पंप हाउस में लगे दो नग एक्साइड कंपनी की 12 वोल्ट बैटरियां 14-15 सितंबर की दरमियानी रात चोरी हो गईं। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 253/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दिन ग्राम पाकादरहा निवासी रिपोर्टकर्ता राजेश खांडे ने भी शिकायत की थी कि उसके नावापारा टेंडा स्थित मोबाइल दुकान से शटर तोड़कर एक नग एक्साइड और एक नग एमरान कंपनी की 12 वोल्ट बैटरियां चोरी कर ली गईं। इस प्रकरण पर अपराध क्रमांक 254/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस दर्ज किया गया।

एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने टीम गठित कर मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदेहियों शशिकांत चिकवा, छमेश राठिया और दिनेश राठिया (तीनों निवासी ग्राम नावापारा टेंडा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में तीनों ने दोनों स्थानों पर मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम पर तीनों चोरी की गई बैटरियां बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त की गईं।

प्रकरण में आरोपियों द्वारा संगठित रूप से चोरी का अपराध कारित करना पाए जाने पर धारा 112(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई और तीनों को रिमांड पर भेजा गया। इस प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू, प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक हरीश पटेल और आरक्षक भानु चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

(1) शशिकांत चिकवा पिता स्व. अशोक चिकवा उम्र 23 वर्ष,

(2) छमेश राठिया पिता अनंत कुमार राठिया उम्र 23 वर्ष,

(3) दिनेश राठिया पिता स्व. कार्तिकराम राठिया उम्र 23 वर्ष तीनों ग्राम नावापारा टेण्डा थाना घरघोड़ा.

Related posts