हथियार लहराने वाले दो आरोपी एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने के मामले में आदतन अपराधी को किया गया गिरफ्तार.
आरोपियों के कब्जे से 02 नग चाकु एवं 31 पौवा प्लेन शराब किया गया जप्त.
आरोपियों के विरूद्ध थाना उरला में धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज.
रायपुर. 06 अक्टूबर 2025 : उरला थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में दहशत फैलाने वाले दो युवकों और अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग अवैध चाकू और 31 पौवा प्लेन शराब (कुल 5.580 बल्क लीटर) जब्त की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
उरला पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना के अलग-अलग क्षेत्र में कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हथियार लहरा कर लोगों को भयभीत किया जा रहा है एवं 01 व्यक्ति द्वारा अवैध रूप् से शराब रख कर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना पर अलग-अलग टीम बनाकर रेड कार्यवाही किया गया, जिसमें आरोपीगणों 01 – सनातन लहरे उर्फ बाऊ पिता झाड़ूराम लहरे उम्र 25 वर्ष पता आकाश डाल मिल के पास पठारीडीह रोड अछोली थाना उरला जिला रायपुर, 02 – राहुल सिंह राजपूत पिता स्व. अर्जुन राजपूत उम्र 26 वर्ष पता आईडीबीआई बैंक के पास न्यू प्रगति नगर स्वास्थ्य केंद्र के पास अछोली थाना उरला जिला रायपुर के कब्जे से पृथक-पृथक 02 नग अवैध रूप् से रखे चाकू को जप्त किया गया।
उसी प्रकार आरोपी संतोष बांधे पिता स्व. सकूल बांधे उम्र 53 वर्ष पता शूकवारी बाजार बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर द्वारा बुधवारी बाजार नया पानी टंकी के पीछे शराब बिक्री करने हेतु अवैध रूप से रखे 31 पौवा प्लेन शराब जप्त किया गया है। तीनों आरोपीयो को गिरफतार कर, आरोपीयो के विरूद्व क्रमशः अपराध क्र 369/25 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट, अपराध क्रमांक 370/25 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट एवं 371/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
नाम आरोपीगण –
01 – सनातन लहरे उर्फ बाऊ पिता झाड़ूराम लहरे उम्र 25 वर्ष पता आकाश डाल मिल के पास पठारीडीह रोड अछोली थाना उरला जिला रायपुर,
02 – राहुल सिंह राजपूत पिता स्व.अर्जुन राजपूत उम्र 26 वर्ष पता आईडीबीआई बैंक के पास न्यू प्रगति नगर स्वास्थ्य केंद्र के पास अछोली थाना उरला जिला रायपुर,
03 – संतोष बांधे पिता स्व.सकूल बांधे उम्र 53 वर्ष पता शूकवारी बाजार बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर.
जप्त सम्पत्ति –
02 नग चाकु एवं 31 पौवा प्लेन शराब कुल जुमला 5.580 बल्क लीटर कीमत 2480/- रूपये.
