पुलिस पिक-अप वाहन में तस्करी करते चार नग गौ-वंशों को छुड़ाया था तस्करों के चंगुल से, मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी का.
पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त टाटा सुमो वाहन क्रमांक JH08A-8765 को किया गया था जप्त,
प्रकरण में आरोपी थे फरार, पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी पता साजी, आखिर पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी, अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही किया जाएगा गिरफ्तार.
आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.
नाम गिरफ्तार फरार आरोपी – इफ्तिखार आलम उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर (छ.ग.)
जशपुर : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने गौ तस्करी के फरार आरोपी इफ्तिखार आलम (उम्र 35 वर्ष, निवासी साईं टांगर टोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी पर चार गौ-वंशों की अवैध तस्करी का आरोप है। पुलिस ने पहले ही घटना स्थल से टाटा सुमो वाहन (क्रमांक JH08A-8765) को जब्त कर चार गौ-वंशों को सकुशल छुड़ाया था। फरार आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की चौकसी और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 अप्रैल 2025 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंडरीपानी कृषि कालेज के पास एक, टाटा सुमो वाहन क्रमांक JH08A-8765 खड़ी है, जिसमें की चार नग गौ-वंशों को रस्सी से, बेरहमी पूर्वक बांध कर भरा गया है। जिस पर थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर ग्राम पंडरीपानी जाकर उक्त संदेही पिक-अप वाहन से चार नग गौ-वंशों को सकुशल बरामद किया गया था। तस्करी में प्रयुक्त पिक-अप वाहन को भी जप्त कर लिया गया था। पुलिस ने जप्त पिक-अप वाहन के नंबर के आधार पर मामले के आरोपियों को चिन्हित कर लिया था, जिसमें कि एक आरोपी साईं टांगर टोली निवासी इफ्तिखार आलम भी था। पुलिस मामले के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। जिसके लिए पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त प्रकरण का एक फरार आरोपी आरोपी इफ्तिखार आलम अपने गृह ग्राम साईं टांगर टोली में है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, तत्काल साईं टांगर टोली जाकर, फरार आरोपी इफ्तिखार आलम को घेरा बंदी कर हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इफ्तिखार आलम ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा जप्त टाटा सुमो वाहन उसी की है। उसके द्वारा ही अपने दो साथी, जो कि फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, उक्त टाटा सुमो वाहन को गौ-वंशों की तस्करी हेतु दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी इफ्तिखार आलम की निशान देहि पर पुलिस ने प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों को भी चिन्हित कर लिया है, पता साजी जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी इफ्तिखार आलम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस प्रकरण की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश कुमार यादव, प्रधान आरक्षक आदित्य साय, आरक्षक प्रदीप एक्का, दयाराम पोटाई, व अवधेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
प्रकरण के बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत गौ तस्करी के प्रकरण में फरार आरोपी इफ्तिखार आलम को साईं टांगर टोली लोदाम से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। गौ-वंशों की तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।
