जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा

जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और वन सुरक्षा के लिए एक मजबूत चौकी के रूप में कार्य करेगा।

Related posts