छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर के पारंपरिक दशहरा उत्सव के लिए 12 लाख रुपये का अनुदान जारी किया

सांस्कृतिक परंपरा और आस्था के रंगों में रंगा जशपुर जनसहयोग से सजा भव्य दशहरा उत्सव

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए जशपुर जिले के ऐतिहासिक पारंपरिक दशहरा उत्सव 2025 के लिए ₹12 लाख (बारह लाख रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की है।

संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी राशि जिले की चार प्रमुख दशहरा समितियों के बीच वितरित की गई है —

दशहरा समिति का नामप्राप्त राशि (₹)
दशहरा उत्सव समिति, जशपुर7,00,000
दशहरा उत्सव समिति, आरा1,66,660
दशहरा उत्सव समिति, केराडीह1,66,680
दशहरा उत्सव समिति, हर्राडीपा1,66,660

भव्य आयोजन में झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

इस बार के दशहरा उत्सव में जशपुर की धरती पर संस्कृति, धर्म और लोक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला।
स्थानीय संस्थाओं और समाजसेवी संगठनों ने भी उत्सव को भव्य रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई —

  • मेडिकल एसोसिएशन, जशपुर द्वारा प्रस्तुत महिषासुर झांकी दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण रही। भव्य साज-सज्जा और नाटकीय प्रस्तुति ने पुराणों के दृश्य साकार कर दिए।
  • गायत्री परिवार, जशपुर के सदस्यों ने शंखनाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
  • खनिज व्यवसायियों ने आपसी सहयोग से शिव गर्जना कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसने श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह भर दिया।

Related posts