शराब के लिए लकड़ी बेचने के विवाद में टांगी से वार ! 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोसी को टांगी से हमला कर किया लहूलुहान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.

रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी बेचने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 70 वर्षीय तिहार साय मांझी ने अपने 60 वर्षीय पड़ोसी एतवार साय मांझी पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 13 अक्टूबर 2025 की शाम की है।

कापू थाना क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी को बिना पूछे बेच देने के विवाद पर दो पड़ोसी आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि 70 वर्षीय तिहार साय मांझी ने अपने 60 वर्षीय पड़ोसी एतवार साय मांझी पर टांगी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के मामले में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

घटना 13 अक्टूबर की शाम की है। ग्राम कमराई माझापारा निवासी अमर साय मांझी (35 साल) ने थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता एतवार साय मांझी पर पड़ोसी तिहार साय मांझी पिता स्व. शनिराम मांझी, निवासी कमराई खर्राटिकरा ने यह कहते हुए टांगी से वार किया कि उसने उसकी जलाऊ लकड़ी बेच कर शराब पी ली है। हमले में एतवार साय को ठोड़ी, गले और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिसे डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कापू में भर्ती कराया गया।

Related posts