रायगढ़ : रायगढ़ जिले की कापू पुलिस ने युवती से छेड़खानी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी उमेश चौहान को आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल वारंट पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी उमेश चौहान पिता श्याम सुंदर चौहान उम्र 27 वर्ष निवासी कमतराई थाना कापू पर पूर्व में भी ऐसे ही आरोप दर्ज हैं। बीते जुलाई माह में एक महिला द्वारा उसके खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर थाना कापू में अपराध क्रमांक…
Read MoreTag: #Kapupolice
शराब के लिए लकड़ी बेचने के विवाद में टांगी से वार ! 70 वर्षीय बुजुर्ग ने पड़ोसी को टांगी से हमला कर किया लहूलुहान, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना कापू में अपराध क्रमांक 172/2025 धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कमराई में जलाऊ लकड़ी बेचने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। 70 वर्षीय तिहार साय मांझी ने अपने 60 वर्षीय पड़ोसी एतवार साय मांझी पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कापू पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 13 अक्टूबर 2025 की…
Read Moreचार साल की धोखाधड़ी और शोषण : प्रेम का नाटक, फिर इनकार, युवती ने दिखाई हिम्मत, शादी का वादा निकला झांसा, कापू पुलिस ने तुरंत किया दुष्कर्मी को गिरफ्तार, न्यायालय में प्रस्तुत कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.
कापू पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 110/2025 धारा 69 बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मामला दर्ज कर शुरू की जांच. रायगढ़. 20 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी युवक, जिसने शादी का झांसा देकर चार वर्षों तक युवती का शारीरिक शोषण किया, अब कानून के शिकंजे में है। कापू पुलिस द्वारा की गई यह त्वरित और…
Read Moreफिल्मी अंदाज़ में गांजा तस्कर गिरफ्तार : बिना नंबर की बाइक, थैला और फरार साथी, 984 ग्राम गांजा और ₹25,000 की बाइक के साथ कापू में पकड़ाया प्रेमनगर का गांजा तस्कर, गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 107/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की जा रही कार्रवाई. रायगढ़. 16 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर आरोपी ईश्वर चंद यादव को 984 ग्राम गांजा व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा, जबकि उसका साथी फरार हो गया।…
Read More