आरोपी द्वारा दिन के समय सूने मकान का ताला तोडकर चांदी का जेवर एवं नगदी रकम ₹2200 किया गया था चोरी
आरोपी द्वारा चांदी का जेवर एवं नगदी रकम सहित कुल ₹32,000 कीमत मूल्य का सामान किया गया था चोरी
थाना कसडोल पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सारा सामान किया गया बरामद
पुलिस को चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में मिली सफलता
बलौदाबाजार-भाटापारा : प्रार्थिया अमृत बाई केंवट निवासी ग्राम मोतीपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 21.11.2025 को सुबह वह काम करने खेत गए हुई थी, इस दौरान घर में कोई नहीं था। जब वह 02 घंटे बाद घर वापस आई तो देखी, कि घर का ताला टूटा हुआ है तथा अलमारी में रखे सोने चांदी का जेवर एवं नगदी रकम सहित कुल ₹32,000 का सामान किसी अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिया गया है। कि रिपोर्ट पर थाना कसडोल में अपराध क्र. 688/2025 धारा 331(3),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में थाना कसडोल पुलिस द्वारा जांच कार्रवाई प्रारंभ किया गया। साथ ही प्रार्थिया के घर के आस-पास निवासरत लोगों एवं ग्रामीणों से भी विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा प्रार्थिया के घर के आसपास संदिग्ध रूप से घूमने वाले जिला जांजगीर चांपा निवासी संदेही आरोपी विमल कौशिक को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा प्रार्थिया के मकान को सूना पाकर, उसके घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ते हुए चांदी का जेवर एवं नगदी रकम चोरी करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से चांदी का जेवर, नगदी रकम ₹2200 सहित चोरी का सारा सामान बरामद किया गया तथा पुलिस को चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता मिली है। प्रकरण में आरोपी को आज दिनांक 22.11.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- विमल कौशिक उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम तिलाई थाना सिटी कोतवाली जांजगीर जिला जांजगीर चांपा
