उपभोक्ता संरक्षण कानूनों पर जागरूकता बढ़ाने जिला उपभोक्ता आयोग का शिविर 24 दिसम्बर को; अधिवक्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों को आमंत्रण

उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूकता एवं ई-फाईलिंग, ई-हियरिंग हेतु शिविर का आयोजन 24 दिसम्बर को

जशपुर : उपभोक्ता संरक्षण कानूनों के प्रति जागरूकता एवं ई-फाईलिंग, ई-हियरिंग आदि हेतु 24 दिसम्बर 2025 को जनपद पंचायत बगीचा के सभागृह में दोहर 1 से 3 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर जिला उपभोक्ता आयोग सरगुजा अम्बिकापुर एवं जशपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर में सरगुजा अम्बिकापुर के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं जशपुर लिंक कोर्ट द्वारा बगीचा क्षेत्र के अधिवक्ता गण, आम जन एवं पंच, सरपंच सामाजिक संस्थाएं एवं पत्रकार बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।

Related posts