बस्तर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य अभिनंदन

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत

जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया।

जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अध्यक्ष बेवरेज कारपोरेशन श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग रूपसिंह मंडावी, डीजीपी अरुण देव गौतम, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर हरिस एस और एसपी शलभ सिन्हा सहित जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

Related posts