सड़क हादसों पर लगेगा ब्रेक: eDAR के आधार पर सरगुजा जिले के 10 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, पुलिस-NHAI-PWD का संयुक्त निरीक्षण

सड़क दुर्घटना में कमी लाने (eDAR) के आधार पर चयनित 10 ब्लैक स्पॉट का सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया है

अम्बिकापुर : दिनांक-14.12.2025 को (Electronic Detailed Accident Report (eDAR) के आधार पर कुल 10 ब्लैक स्पॉट (दूर्घटनाजन्य क्षेत्र) का चयन किया गया है जो निम्नानुसार है-

1. लुचकी के घाट काली मंदिर के निकट से रघुकुल फ़ियुल्स

2. लुंड्रा चौक से पूनम फ़ियुल्स

3. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली से सम्राट पेट्रोल पम्प

4. बनारस रोड तरणताल से बाबरा पेट्रोल पम्प

5. रिंग रोड बिलासपुर चौक से आदित्य ज्योति होटल के निकट

6. रिंग रोड आकाशवाणी चौक से विशाल मेगा मार्ट

7. बनारस रोड पीजी कॉलेज ग्राउंड से मिश्रा स्विट्स

8. रिंग रोड चांदनी चौक से शहीद चौक

9. नवापारा चौक से संगवारी स्वास्थ्य केंद्र

10. विश्वास मेडिकल बतौली से पंचायत भवन

ब्लैक स्पॉट पर सरगुजा पुलिस, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग द्वारा निरीक्षण कर चयनित स्थानों पर सड़क दुर्घटना को रोकने हेतु आवश्यक सुधार जैसे रिफ्लेक्टर, रंबल स्ट्रिप, रेडियम बोर्ड, रोड लाइट, एवं दुर्घटना से चेतावनी का बोर्ड इत्यादि की आवश्यकता अनुसार लगाये जाने हेतु विभाग प्रमुख द्वारा शासन को रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण में सरगुजा पुलिस से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अमोलक सिंह ढिल्लो, यातायात प्रभारी विजय कैवर्त्य, राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग से निखिल लकड़ा, गौतम नरवरिया, नवीन सिन्ह, एन. एस. ध्रुव, बसंत खाखा, द्वारा किया गया।

Related posts