प्राकृतिक आपदा में जनहानि पर प्रशासन का संवेदनशील कदम: जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने तालाब में डूबने से मृत युवक के परिजनों को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी स्व. अविनाश पैंकरा का तालाब के पानी में डुबने से 06 मई 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता कमलेश्वर साय हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Related posts