1.138 किलो मादक पदार्थ गांजा के साथ महिला आरोपी हीना परवीन उर्फ छोटी गिरफ्तार.
महिला आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही.
रायपुर : नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ऑपरेशन निश्चय के तहत एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई नशे के सौदागरों के लिए सख़्त चेतावनी मानी जा रही है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 09 जनवरी 2026 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना पुरानी बस्ती क्षेत्रांतर्गत स्थित बंधवापारा में एक महिला अपने पास गांजा रखी है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सूचना की तस्दीक कर महिला आरोपी को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना पुरानी बस्ती पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर महिला की पतासाजी करते हुये चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हीना परवीन उर्फ छोटी निवासी बंधवापारा पुरानी बस्ती रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में गांजा रखा होना पाया गया।
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा महिला आरोपी हीना परवीन उर्फ छोटी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01.138 किलोग्राम गांजा कीमत लगभग 55,000/- रूपये जप्त कर महिला आरोपी के विरूद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 17/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।
गिरफ्तार महिला आरोपी – हीना परवीन उर्फ छोटी पति वसीम खान उम्र 24 साल निवासी मुस्लिम मोहल्ला बंधवापारा थाना पुरानी बस्ती, जिला रायपुर।
