पुलिस की कार्रवाई से खुला पूरा मामला : जंगल में झपटमारी, स्कूटी से भागे आरोपी—पैदल जा रहे युवक से थैला झपटकर हुए थे फरार, दरिमा पुलिस द्वारा आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बुचन राम नागेसिया साकिन मोहनपुर पटेलपारा थाना दरिमा द्वारा थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि दिनांक 30 दिसंबर 2025 को अपने ससुराल पहाड़परा से 10 हजार रुपये एवं वीवो कंपनी का मोबाइल को अपने थैला में रखकर पैदल अपने घर जा रहा था। करीबन 4:00 बजे महेशपुर जंगल के पास पंहुचा था कि मोहनपुर की ओर से तीन व्यक्ति स्कुटी में सवार होकर आये और प्रार्थी के हाथ में रखे थैला को झपटकर ले गये।  जिसकी रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 03/26 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटना-स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं गवाहों का कथन लिया गया, आरोपी की पता तलाश के दौरान पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के सम्बन्ध में तकनिकी जानकारी प्राप्त कर नागेश्वर पैंकरा व खुशबु यादव को तलब कर पुछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) नागेश्वर पैंकरा उर्फ़ डोडू आत्मज मुन्ना पैकरा उम्र 24 वर्ष साकिन बंदना मांझापारा सीतापुर, (02) खुशबू यादव आत्मज कुमार यादव उम्र 27 वर्ष साकिन काराबेल थाना सीतापुर का होना बताये। आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर घटना दिनांक को आरोपी अपने एक अन्य साथी के साथ मिल कर प्रार्थी से उसका थैला की झपटमारी कर स्कुटी से भाग जाना बताये तथा थैला में रखे नगद रकम को आपस में बंटवारा कर लेना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी एवं नगद रकम 500/- रुपये जप्त किया गया है। मामले में आरोपियों के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, आरोपी नागेश्वर पैंकरा के विरुद्ध में पूर्व के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज है, आरोपी आदतन अपराधी किस्म का युवक है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, जिसका पता तलाश किया जा रहा है, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा।

Related posts