कांग्रेस केवल चुनाव जीतने के लिए ही महिला सुरक्षा कानून बनाने की घोषणा करती है, महिला सुरक्षा के नाम पर केवल दिखावा : शालिनी राजपूत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस ने महिला सुरक्षा के नाम पर 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं किया है। प्रदेश में अपराधी अपराध करने के नए-नए आयाम गढ़ रहे हैं और प्रदेश की सरकार नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का वादा ही भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी तो उत्तर प्रदेश चुनाव में महिलाओं के प्रति जितनी संवेदना दिखा रही है उतनी ही संवेदना अगर छत्तीसगढ़ की महिलाओं के प्रति दिखाती तो और प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कहते तो आज प्रदेश में महिलाओं के मन में जरा भी भय नहीं होता।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ शोषण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ एवं प्रताड़ना जैसी घटनाएं घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले की निवई थाना अंतर्गत एक 5 साल की बच्ची के साथ दो नाबालिग बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, वहीं राजनांदगांव में एक महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर छत से कूद कर अपनी जान दे दी। भिलाई में एक 32 वर्षीय महिला की लाश शराब भट्टी के पास हत्या कर फेंकने का मामला भी सामने आया है। राजधानी रायपुर में दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ एक युवक घर घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ना तो कुछ काम कर रही है और ना ही प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कोई उचित कदम उठा रही है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश में अपराधियों को और कितना छूट देंगे? अब प्रदेश में महिलाओं को कहीं आने जाने के लिए पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत पड़ेगी क्या? अगर आपका और आपके मंत्रीमंडल का चुनावी सैर-सपाटा पूरा हो गया हो तो जरा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी ध्यान दीजिए।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!