अपराध समाचार : जानलेवा हमले का आरोपी शहर में घूमते पकड़ा गया, चाकू से हमला और वाहन में तोड़फोड़ ! पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार, फरार आरोपी ने कबूला जुर्म, न्यायालय के समक्ष किया गया पेश.

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मोनू साहू साकिन गहिरा गुरू आश्रम के पास रिंग रोड थाना मणीपुर द्वारा दिनांक 23 मार्च 2025 को रिपार्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 22 मार्च 2025 के रात करीब 09:00 बजे सुशांत सिंह, मुकेश यादव, ललित सोनी एवं अन्य साथियो के द्वारा प्रार्थी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए सभी एक राय होकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने व स्कार्पियो वाहन में तोडफोड कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 202/25 धारा 296(बी), 351(3), 191(2), 191(3),190, 109, 324(4), 112 बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पूर्व में पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी मुकेश यादव, ललित सोनी को दिनांक 11 जून 2025 को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में शामिल अन्य आरोपी घटना दिवस से लगातार फरार चल रहे थे, जिस कारण से फरार आरोपियों के विरूद्ध (धारा 335 बीएनएसएस अन्तर्गत) अभियोग-पत्र तैयार किया गया था। प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग-पत्र माननीय न्यायालय में पेश किया गया था। प्रकरण में फरार आरोपी सुशांत सिंह उर्फ अंशु पिता सुशील सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी दर्रीपारा थाना मणिपुर जिला सरगुजा के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुआ कि उपरोक्त आरोपी शहर में घूम रहा है। जिसकी सूचना दिये जाने पर दबीश देकर आरोपी को पकडा गया। आरोपी से घटना के सबंध में पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करने पाये जाने से प्रकरण में आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Related posts