जशपुर कलेक्टर और एसपी ने बगीचा के कैलाश गुफा का निरीक्षण किया, कानून व सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

कैलाश गुफा में महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का किया गया आयोजन किया गया

मेले स्थल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज बगीचा विकास खंड के कैलाश गुफा में  महाशिवरात्रि के अवसर पर  तीन दिवसीय आयोजित होने वाले मेले का निरीक्षण किया और कानून व्यवस्था और  सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली | उन्होंने  मेले स्थल का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं| साथ ही श्रद्धालुओं को कैलाश गुफा का दर्शन करने में किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए इसका भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है | कलेक्टर और एसपी ने मेले स्थल में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम को आवश्यक पड़ने पर लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं | इस अवसर पर बगीचा एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे

Related posts