अवैध रूप से हीरोइन विक्रय करते आरोपी गिरफ्तार
04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती ₹80,000/- जप्त
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
प्रकरण में विधिवत वैधानिक कार्यवाही जारी
दुर्ग : दिनांक 04.02.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत सी. मार्केट पावर हाउस भिलाई के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) विक्रय हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्काल थाना छावनी पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमती लगभग ₹80,000/- बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 79/2026 धारा 21 (b) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
घटना स्थल :
सी. मार्केट पावर हाउस के पास, थाना छावनी क्षेत्र, भिलाई
आरोपी का नाम :
1. अरमान अंसारी, उम्र 21 वर्ष
जप्त सामग्री :
▪️ 04 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), अनुमानित कीमत ₹80,000/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना छावनी में पदस्थ अधिकारी/कर्मचारी — उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक की सराहनीय भूमिका रही, जिनके त्वरित एवं सतर्क प्रयास से आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे के अवैध कारोबार से दूर रहें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
