ट्रक चालक द्वारा शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर की गई कार्यवाही।
यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
अम्बिकापुर : सडक दुर्घटनाओ में कमी लाने की दिशा मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों के अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग दौरान ट्रक क्रमांक सीजी/15/ई बी /8183 के वाहन चालक को मौक़े पर रोक कर पूछताछ किया गया, ट्रक चालक द्वारा अपना नाम रुपेश पोयम आत्मज राम सुन्दर पोयाम उम्र 24 वर्ष साकिन बिमलापुर थाना त्रिकुन्डा थाना बलरामपुर रामानुजगंज का होना बताया।
वाहन चालक को मौक़े पर शराब के नशे मे होना पाया गया, ट्रक चालक का डॉक्टरी मुलाहिजा कराये जाने पर शराब के नशे मे धुत्त होना पाया गया, ट्रक चालक द्वारा शराब के नशे मे वाहन चलाना पाये जाने पर अनावेदक वाहन चालक के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, माननीय न्यायालय द्वारा उपरोक्त प्रकरण मे भारी वाहन ट्रक चालक को 10000/- रुपये के अर्थदंड से दण्डित किया गया हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर एवं थाना बतौली के अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रहे।
