बिलासपुर में बड़ा ट्रैफिक झटका! 45 दिन तक बंद रहेगा तारबहार अंडरब्रिज—आवागमन ठप, लोगों को बदलना पड़ेगा रोज़ का रास्ता

रेलवे अंडरब्रिज में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल, सड़क मरम्मत कार्य हेतु LHS – 366 तारबहार अंडरब्रिज बंद रहेगी

बिलासपुर : रेल प्रशासन, मंडल क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले रेलवे अंडरब्रिजों में आम नागरिकों को सुगम, सुरक्षित व निर्बाध सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत बिलासपुर स्टेशन यार्ड किमी 719/28-30 में स्थित तारबहार अंडरब्रिज (LHS-366) में बेहतर सड़क आवागमन सुविधा हेतु सड़क मरम्मत का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप यह अंडरब्रिज दिनांक 01 अप्रैल (बुधवार) 2026 से दिनाँक 15 मई (शुक्रवार) 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रहेगा |

उक्त अंडरब्रिज पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज (RUB), हेमुनगर रोड ओवरब्रिज (ROB) से उपलब्ध है । रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Related posts