फ्लड लाइट में चमकेगा जशपुर: शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का धमाका, विजेता बनेगा लाखों का मालिक!

जशपुर में 25 अप्रैल से अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता को 3.11 लाख का इनाम

रणजीता स्टेडियम में होगा आयोजन, 18 अप्रैल तक एंट्री; दूसरे स्थान पर 1.51 लाख पुरस्कार

जशपुर : जशपुर में खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फ्लड लाइट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 25 अप्रैल से रणजीता स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन यंग तिरंगा समिति, जशपुर द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में देश भर की टीमें हिस्सा ले सकती हैं। विजेता टीम को 3,11,111 रुपए का प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 1,51,111 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता फ्लड लाइट में आयोजित होगी, जिससे दर्शकों को रात में भी रोमांचक मुकाबले देखने का मौका मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 11,500 रुपए रखा गया है। टीमों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है। स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों के साथ-साथ बाहरी टीमों के आने से जशपुर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Related posts