जशपुर जिला भाजपा ने हिंदूत्व के लिए वे पूरी तरह से समर्पित रहने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को दी श्रद्वाजंलि, जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुआ श्रद्वाजंलि कार्यकर्म

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव को उनकी जयंती के अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्वाजंलि सभा आयोजित कर,भावभीनी श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में शहर के साथ आसपास के ग्रामीण अंचल से भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, दिंवगत दिलीप सिंह जूदेव के बड़े पोते शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, राजपरिवार के सदस्य विजय आदित्य सिंह जूदेव ने दिवंगत जूदेव के तैल्य चित्र पर दीप प्रज्जवलित और पुष्प अर्पित कर किया।

श्रद्वाजंलि सभा को संबोधित करते हुए कृष्ण कुमार राय ने कहा कि दिवंगत जूदेव ने छत्तीसगढ़ की जनता और उनके हितों के लिए आजीवन संघर्ष किया। हिंदूत्व के लिए वे पूरी तरह से समर्पित थे। केन्द्रीय मंत्री जैसे उच्च पद पर पहुंचने के बावजूद वे पार्टी के अनुशासन का कड़ाई से पालन किया करते थे। उनके कार्यो और आदर्शो से प्रेरणा लेकर हमें पार्टी के लिए कार्य करना है। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व वरिष्ठ नेता नरेश नंदे ने कहा कि दिवंगत दिलीप सिंह जूदेव का जीवन और उनका संघर्ष अपने आप में पार्टी के हर सदस्य के लिए एक पाठशाला है। उन्होनें पार्टी को संसाधनों की कमी से जूझते हुए सत्ता की उंचाई में स्थापित कर यह साबित कर दिखाया कि साधनों की कमी कभी लक्ष्य हासिल करने में बाधक नहीं हो सकती है। पार्टी को छत्तिसगढ़ की सत्ता में पुन: आसीन करने के लिए हमें उनसे प्रेरणा लेते हुए,फिर से एकजुट हो कर काम करने की जरूरत है।

कार्यक्रम को शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव,देवधन नायक और वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने भी संबोधित किया। इस अवसर परबिलासपुर संभाग प्रभारी कृष्ण कुमार राय, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश नंदे, गोपाल राय, देवेंद्र गुप्ता, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव, राजशरण भगत, राजू गुप्ता, देवधन नायक, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, गोविंद भगत, राजकपूर भगत, दीपक चौहान, मैनेजर राम, अरविंद भगत, सज्जू खान, मानू सोनी, मुकेश सोनी, सगीर खान, नीतू गुप्ता, स्मिता जैन, सुमित्रा बाई, सीता देवी, बाबूलाल , निखिल गुप्ता, अमित साय, दीपक गुप्ता, भवेश गुप्ता, गंगा राम भगत, जुली गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, एंजेला खेस, पिंकी लकड़ा एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने दी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!