प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर केंद्र में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित.
अंबिकापुर : डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों से बच्चों और युवाओं को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से अंबिकापुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केंद्र में आयोजित इस प्रशिक्षण में छात्रों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया फ्रॉड और गेमिंग एप्स से जुड़े साइबर खतरों के प्रति जागरूक किया गया।
दिनांक 08 मई 2026 को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर केंद्र में संचालिका विद्या दीदी द्वारा बच्चों के मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के लिए आयोजित ग्रीष्मकालीन-सत्र में उपस्थित छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों से जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया।
साइबर सेल सरगुजा के साइबर विशेषज्ञ अनुज जायसवाल द्वारा छात्रों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर होने वाले साइबर हमलों से बचाव, वित्तीय धोखाधड़ी, सोशल मीडिया एवं गेमिंग एप्लिकेशन से होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई साथ ही विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचने के लिए सुझाव भी दिए। प्रशिक्षण के अंत में प्रश्न-उत्तर के दौरान करीब 100 की संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने साइबर अपराधों की प्रकृति को समझने के लिए अपने-अपने प्रश्न पूछे।
