जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली, बड़ाकरौंजा एवं बोकी क्लस्टर की तिथियों में किया गया बदलाव
नगर पंचायत कुनकुरी में 16 मई तथा मनोरा जनपद के टेम्पू क्लस्टर में 30 मई को आयोजित होगा शिविर
जशपुर : सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने, शासन और प्रशासन को आम नागरिकों के द्वार तक ले जाने, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा पारदर्शी, संवेदनशील एवं जनहितकारी प्रशासन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन हो रहा है, जहां नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले शिविरों की तिथियों में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत कुनकुरी में पूर्व निर्धारित 11 मई के स्थान पर अब 16 मई को शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक के नागरिक शामिल होंगे।
इसी प्रकार जनपद पंचायत जशपुर के जामटोली क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 11 मई से संशोधित कर 16 मई कर दी गई है। इस शिविर में जामटोली, बड़ाबनई, जुरतेला, पुत्रीचौरा,पिलखी, साईंटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चैलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा एवं लोखंडी के ग्रामवासी शामिल रहेंगे। इसी तरह जनपद पंचायत जशपुर के बड़ाकरौंजा क्लस्टर में आयोजित शिविर की तिथि 18 मई से संशोधित कर 23 मई की गई है। इसमें बड़ाकारौंजा, नीमगांव, रातामाटी, पैंकू, पीड़ी, बघिमा, गलौण्डा, टेकुल, तुरीलोदाम, झरगांव, गिरांग, घोलेंग, देवीडडगांव, जशपुर एवं जुरगुम के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं जनपद पंचायत जशपुर के बोकी क्लस्टर में पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब 30 मई को शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में इचकेला, सालेकेरा, आरा, बोकी, बरगांव, नारायणपुर, बालाछापर, ग़म्हरिया, रेंगोला, सिटोंगा, कनमोरा, पुरनानगर, किनकेल, लुईकोना एवं सारुडीह के ग्रामीण शामिल रहेंगे।
इसके अलावा जनपद पंचायत मनोरा के टेम्पू क्लस्टर में भी शिविर की तिथि में संशोधन हुआ है। पूर्व निर्धारित 25 मई के स्थान पर अब शिविर 30 मई को आयोजित होगी। इस शिविर में सुरजूला, रजला, खुटापानी, घाघरा, करदना, टेम्पू, मुटू, पोंडीपटकोना, चड़िया, सोगड़ा, मनोरा, खोगा एवं डुमरटोली के ग्रामीण शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से निर्धारित तिथियों पर शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
