रिश्तेदार के घर जा रही महिला के साथ रास्ते में हुई शर्मनाक हरकत, शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस! 22 वर्षीय आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

महिला से छेड़छाड़ करने के मामले में, थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार।  

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76 एवं 79 के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा : रास्ते में अकेली जा रही महिला को देखकर आरोपी की नीयत बिगड़ी और उसने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे दिया। लेकिन उसे शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत उसे इतनी जल्दी सलाखों के पीछे पहुंचा देगी। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पामगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई का नतीजा रहा कि महज चंद घंटों के भीतर 22 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। महिला संबंधी अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

मामले इस प्रकार है कि :- पीड़िता दिनांक 26.11.26 को अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे अकेला पाकर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए, उनके साथ छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 527/2026, धारा 74, 75, 76 एवं 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

महिला के साथ घटित अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलैण्डन यार्क एवं एसडीओपी शिवरीनारायण तोमेश वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पामगढ़ निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने चंद घंटों के भीतर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर दिनांक 27.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी :- छबिलाल सूर्यवंशी, उम्र 22 वर्ष निवासी धाराशिव थाना पामगढ़ जिला जांजगीर -चांपा

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन एवं आरक्षक सीताराम सूर्यवंशी तथा भुनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts