सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्याओं के समाधान की बड़ी पहल: 20 मई को घरजियाबथान और कुसुमताल में लगेंगे विशेष शिविर, मौके पर होगा त्वरित निराकरण

सुशासन तिहार 2026: घरजियाबथान और कुसुमताल में 20 मई को लगेगी शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई 2026 को पत्थलगांव जनपद के ग्राम घरजियाबथान और कांसाबेल जनपद के कुसुमताल में शिविर लगाए जाएंगे। घरजियाबथान शिविर में खरकट्टा, खारढोढ़ी, घरजियाबथान, चंदागढ़, चन्दरपुर, डुमरबहार, तमता, तिरसोंठ, सुरजगढ़, शेखरपुर, रघुनाथपुर, बिलडेगी, बटुराबहार, बनगांव बी, बालाझर, कुड़केलखजरी एवं पण्डरीपानी के ग्रामीण अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। इसी प्रकार कुसुमताल के शिविर में नकबार, बटईकेला, साजापानी, चिडोरा, कुसुमताल, खुटेरा, खारपानी, सागीभावना, कोडलिया, डांडपानी, सिहारबुङ, लमडांड, पोंगरो एवं कांसाबेल के ग्रामीण अपनी मांग एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

 सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में देंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान हो सके।

 कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts