जशपुर : भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार “जन भागीदारी सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम घरजियाबधान में शिविर लगाया गया।
जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों का राशनकार्ड बनाकर दिया गया और 6 लोगों का पेंशन स्वीकृत आदेश दिया गया।
ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण और आधार अपडेट,आय जाति, निवास प्रमाण के आनलाइन आवेदन और आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
