भारतीय पेट्रोलियम कंपनी का डीजल चोरी मामले में थाना प्रतापपुर पुलिस ने ढ़ाबा संचालक व टैंकर चालक को किया गिरफ्तार
950 लीटर डीजल कीमत 93 हजार 1 सौ रूपये सहित 2 टैंकर, 1 स्कार्पियों सहित अन्य वस्तुएं की गई जप्त
दोनों टैंकर चालक डीजल लेकर मुगल सराय से उडीसा के लिए निकले थे
सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने अवैध कारोबार के मामले में सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। इसी क्रम में दिनांक 22.05.2026 के रात्रि में थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम दुरती के अन्नपुर्णा ढाबा के संचालक रविकांत यादव अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक यूपी 67 एएम 9993 से आज ही अपने ढाबा में आया है और अपने ढाबा के पास खड़ा करके पीछे-पीछे आ रहे टेंकर वाहन क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 एवं टेंकर वाहन क्रमांक एनएल 06 ए 9129 को लेकर अपने ढाबा के सामने खड़ा किया है जो टेंकर वाहन क्रमांक 5226 का चालक सलमान एवं टेंकर वाहन क्रमांक 9129 का चालक जो दोनों अपने अपने ट्रेंकर में 24-24 हजार लीटर भारतीय पेट्रोलिय कंपनी का डीजल मुगल सराय से लेकर उडीसा जा रहे थे जो दोनों टेंकरो के चालक सलमान और सलीम ग्राम दुरती अन्नपुर्णा ढाबा के संचालक रवि कुमार यादव के साथ मिलकर टेंकर वाहन क्रमांक डब्ल्यूबी 78-5226 के ऑयल टैंक ग्रेडर मशीन से काटकर टेंकर लॉक नोजल निकाल कर अपने ढाबा के पीछे कमरे के पास कुछ ड्रम, प्लास्टिक जरिकेन रखकर पाईप से टेंकर क्रमांक 5226 से डीजल निकाल रहा है।
सूचना पर थाना चंदौरा पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां गवाहों के समक्ष अन्नपुर्णा ढाबा में रेड कार्यवाही किया जो रेड कार्यवाही दौरान ढाबा के पीछे एक कमरे में 04 नग लोहे के 200 लीटर क्षमता वाले ड्रम के प्रत्येक ड्रम में 200 लीटर डीजल भरा होना, 30 लीटर क्षमता वाले 03 प्लास्टिक के नीले रंग के जरिकेन प्रत्येक में 30 लीटर तथा एक 30 लीटर क्षमता वाले नीले जरिकेन में 20 लीटर तथा 20 लीटर क्षमता वाले 02 नीले रंग के जरिकेन प्रत्येक में 20 लीटर डीजल भरा होना जो कुल 950 लीटर डीजल कीमती करीब 93 हजार 1 सौ रूपये है तथा घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाडी, प्लास्टिक का पाईप, एक डीजल पेट्रोल मापने का जग नुमा टीन के चादर का बना हुआ पात्र तथा कमरे के बाहर खुली जगह में 10 नग लोहे का कंम्पाट जो डीजल के कंन्टेनर में लगता है को आरोपी के निशापदेही पर जप्त किया गया तथा घटना स्थल से 2 टैंकर वाहन एवं एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी जप्त आरोपी रविकांत यादव से घटना में प्रयुक्त एक नग कटिंग मशीन भी जप्त कर अपराध क्रमांक 151/2026 धारा 316(3), 316(5), 3(5) बीएनएस के तहत कार्यवाही करते हुए ढाबा संचालक 1. रविकांत कुमार यादव पिता राम दयाल यादव उम्र 30 वर्ष निवासी आलमपुर थाना अलीनगर जिला चंदौली उत्तर प्रदेश 2. टैंकर वाहन क्रमांक एनएल 06-9129 का चालक सलीम रहमान खान उम्र 34 वर्ष निवासी- बागड़ी पर रोड, बदराताला, थाना नदियाल जिला अयूब नगर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। एक टैंकर का चालक फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर नरेन्द्र सिंह, एएसआई राजेश यादव, प्रधान आरक्षक रविशंकर चौबे, आरक्षक नौशाद व जयप्रकाश पन्ना सक्रिय रहे।
