जशपुर जिले के ग्राम तपकरा के स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन की सुविधा लोगों को शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार तपकरा स्वास्थ्य केन्द्र में एक्स-रे मशीन हेतु 10 मार्च 2022 को आर.ए.ओ.सी.एस.पी.डी.सी.एल अम्बिकापुर के नाम से विभाग द्वारा राशि रू. 4 लाख 71 हजार 301 मात्र का भुगतान कर दिया गया है। आगामी कार्य दिवस में अविलम्ब एक्स-रे मशीन की टेस्टिंग, तकनीशियन के द्वारा किया जाकर एक्स-रे का कार्य प्रारंभ कर दी जावेगी। एक्स-रे मशीन का कार्य संपादन किये जाने हेतु एक रेडियोग्राफर को कार्यादेश जारी कर दिया गया हैं। जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तपकरा एवं उसके समीप के समस्त ग्रामीणों को लाभांवित किया जा सकेगा। 

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!