पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव के अध्यक्षता में मनरेगा महिला श्रमिकों का हुआ सम्मान, जशपुर जिले के 5 महिला लाभार्थी को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा ऑनलाईन विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित व्यक्ति मूलक कार्यों से लाभान्वित जिले के 5 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, एपीओ मनरेगा श्री अश्विनी व्यास, लाभार्थी महिलाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 07 से 13 मार्च तक महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत महिला प्रतिनिधित्व आधारित कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत आजीविका आधारित व्यक्ति मूलक कार्यों से लाभान्वित मनरेगा महिला श्रमिकों को सम्मानित किया गया ताकि उनके आजीविका संवर्धन को देखते हुए अन्य महिलाएं भी प्रोत्साहित हों एवं योजना से जुड़ कर लाभ उठाएं।

कार्यक्रम में पंचायत मंत्री श्री सिंहदेव द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला मनरेगा श्रमिकों से चर्चा कर उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। श्री सिंहदेव ने सभी मनरेगा श्रमिकों को बधाई देते हुए अन्य लोगों के लिए उन्हें प्रेरणास्पद बताया तथा भविष्य में और भी बेहतर ढंग से कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही। साथ ही सीईओ श्री मण्डावी  ने भी महिलाओं के कार्यां की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला श्रमिकों द्वारा मनरेगा अंतर्गत डबरी तालाब कुंआ सहित अन्य आजीविका आधारित व्यक्ति मूलक कार्यों में अपना महत्वपूर्ण भागीदारी निभाया है। जिससे उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ ही उनकी सशक्त भागीदारी हो रही है। सीईओ श्री मंडावी द्वारा राज्य शासन की ओर से जिले के चयनित 5 लाभार्थी महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंचायत लोरो की श्रीमती यशोदा, कांसाबेल के ग्राम सूजी बहार की सुधियारो बाई, पत्थलगांव के बुलडेगा पंचायत की घसियानो व पतराटोली पंचायत की नानमति एवं जशपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पारेतेंगा की श्रीमती छेनो बाई शामिल है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!