पुलिस सैलरी पैकेज के तहत दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की पत्नी को प्रदाय किया गया 10 लाख रूपये का चेक.
अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस परिवार के लिए संवेदनशील पहल के तहत दिवंगत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि जमकातर के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 10 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक उनकी पत्नी श्रीमती संगीता जमकातर को सौंपा गया। इस अवसर पर डीआईजी/एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि पुलिस कर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा एवं कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इकाई सरगुजा में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि जमकातर की दिनांक 09 फरवरी 2026 को आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी/एसएसपी श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक सरगुजा एवं भारतीय स्टेट बैंक अंबिकापुर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रतीक अग्निहोत्री के द्वारा 10 लाख रूपये की बीमा राशि दिवंगत की पत्नी श्रीमती संगीता जमकातर को पुलिस सैलरी पैकेज के तहत 10 लाख रूपये का चेक प्रदाय किया गया।
इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक शिरीष गीर, मुख्य शाखा अधिकारी श्री आशीष सिंह एवं उपनिरीक्षक (एम) श्री अभय सिंह स्थापना शाखा पुलिस अधीक्षक कार्यालय इत्यादि उपस्थित रहे।
