जशपुर जिला भाजपा की बैठक संपन्न, कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी समारोह भाजपा शक्तिकेन्द्र कार्य विस्तार योजना के रूप में मनाएगी

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

प्रदेश भाजपा नेतृत्व के निर्देशानुसार कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी समारोह को छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले में 11 अप्रेल से 20 अप्रेल तक शक्तिकेन्द्र कार्य विस्तार योजना के रूप में मनाई जानी है। इसी तारतम्य में 12 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में  पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय, पूर्व मंत्री गणेश राम भगत, जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला, सह प्रभारी रामकिशुन सिंह के मुख्य आतिथ्य में एवं जिला भाजपाध्यक्ष रोहित साय की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की कामकाजी बैठक आहूत की गई।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी देते हुए बताया की बैठक को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जो विशिष्ट पहचान मिला है उसमें कहीं न कहीं कुशाभाऊ ठाकरे जी का जो जीवन और समर्पण छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को मिला है, जिसके कारण एक मजबूत संगठन पूरे देश मे माना जाता है।

आगे उन्होंने बताया कि प्रदेश भाजपा की पिछली बैठक में भारतीय जनता पार्टी ने शक्तिकेन्द्र विस्तारक योजना कार्यक्रम की घोषणा की है,  और यह बहुत ही महत्वकांक्षी योजना है। यदि हम इस कार्यक्रम को सफलता के साथ संचालित कर पाते है तो यह तय मानिए की आने वाली जो राजनैतिक चुनोतियाँ हम सबके सामने है , अगले ही साल विधानसभा चुनाव होने हैं, हम मजबूती के साथ आने वाली चुनोतियों से लड़कर निश्चित ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

आगे श्री सोनी ने शक्तिकेन्द्र विस्तारक योजना को संक्षिप्त में समझाते हुए कहा कि सबसे पहले 11 अप्रेल से 20 को इसमें विस्तारक  सभी शक्तिकेन्द्र में जाएंगे, और विस्तारक कौन होंगे इसके बारे में उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश भाजपा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, निगम, आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, 2018 के भाजपा विधानसभा प्रत्याशी, 2019 के लोकसभा भाजपा प्रत्याशी, प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी, जिला भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रमुख जन होंगे। कोई भी प्रमुख नेता इससे नही छूटेगा।मण्डल को इसकी सूची तैयार करनी होगी, सभी मण्डल अध्यक्ष बैठक की तिथि तय करें और अपने मण्डल से शक्तिकेन्द्र विस्तारक की सूची तैयार कर जिला भाजपा को भेजे।

शक्तिकेन्द्र के विस्तारक जो जाएंगे उन्हें क्या कार्य करना है इस संबंध में उन्होंने बताया कि 11 से 20 अप्रेल तक विस्तारक को  शक्तिकेन्द्र में प्रति दिन अपने 10 घंटे देने होंगे। विस्तारक को अपने शक्तिकेन्द्र में जन चौपाल लगाना, युवाओं के साथ बैठक करना, महिला समूहों की बैठक, घर घर संपर्क करना आदि कार्य करते हुऐ पार्टी को मजबूत करने का कार्य विस्तारक को करना है।

इसके बाद जिला संगठन प्रभारी गुरूपाल भल्ला एवं सह संगठन प्रभारी रामकिशुन सिंह ने सभी भाजपा मण्डल अध्यक्षों से आजीवन सहयोग निधि के संग्रहण, बूथ में 25 सदस्यीय कमेटी, पन्ना प्रमुख के कार्य, सरल पोर्टल के कार्यो के संबंध में जानकारी ली और बचे हुए कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय का भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला और उन्होंने सभी जिला पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक जाकर प्रवास करने के निर्देश दिये। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भरत साय, राजशरण भगत,  जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नरेश नंदे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा, रूपेश सोनी, राजू गुप्ता, गोपाल राय, सुनील अग्रवाल, पवन शर्मा, गोविंद भगत,रेणु विश्वास, ममता कश्यप, शांति भगत, अमन शर्मा, विजय आदित्य सिंह जूदेव, आरती सिंह,  भारती शर्मा, भुनेश्वरी बेहरा, शारदा प्रधान, संतोष सिंह, राजकपूर भगत, श्याम भगत, मनोज भगत, दिलीप साहू, कपिल सिंह, चरित्र बाबा, संतोष सहाय, राजकुमार गुप्ता, अरविंद भगत, दीपक चौहान, आनंद शर्मा, सुदाम पंडा, दीपक गुप्ता, निखिल गुप्ता, राहुल गुप्ता, सरस्वती भगत, मैनेजर राम, आशुतोष राय, बेंजामिन कुजूर, सूरज सिंह, एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!