समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर
जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखण्ड के ग्राम घोघर निवासी स्व. अनिषा लकड़ा की आकाशीय बिजली से 24 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता अनुरंजन लकड़ा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
इसी प्रकार मनोरा विकासखण्ड के ग्राम जयमरगा निवासी झीरू राम की आकाशीय बिजली गिरने से 29 जून 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी रूदाईन बाई हेतु 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
