नाकाबंदी में बड़ा खुलासा, गाजीपुर निवासी शातिर चोर गिरफ्तार—विश्वकर्मा इंजीनियरिंग शॉप के सामने से चोरी गई बाइक बरामद

विश्वकर्मा इंजीनियरिंग शॉप के सामने खड़ी मोटरसायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई मोटरसायकल बरामद

मोटरसायकल चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसायकल क्रमांक CG 07 BU 0209 कीमती 30,000 रुपये जप्त की गई।

नाकाबंदी एवं सघन वाहन चेकिंग के दौरान संदेही को चोरी की मोटरसायकल सहित पकड़ा गया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

दुर्ग : दिनांक 21.06.2026 को प्रार्थी निवासी ग्राम पिटौरा द्वारा थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 20.06.2026 को वह अपनी मोटरसायकल क्रमांक CG 07 BU 0209 से सामान खरीदने हेतु विश्वकर्मा इंजीनियरिंग शॉप, टाउनशिप नंदिनी नगर गया था तथा मोटरसायकल दुकान के सामने खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 199/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दिनांक 22.06.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस द्वारा नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक संदेही व्यक्ति चोरी गई मोटरसायकल के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी द्वारा प्रारंभ में पुलिस को गुमराह किया गया, किन्तु सघन पूछताछ पर उसने उक्त मोटरसायकल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसायकल क्रमांक CG 07 BU 0209 कीमती लगभग 30,000 रुपये जप्त की गई। आरोपी को दिनांक 22.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

घटना का कारण :

अवैध लाभ प्राप्त करने की नीयत से मोटरसायकल चोरी करना।

घटनास्थल :

विश्वकर्मा इंजीनियरिंग शॉप के सामने, टाउनशिप नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम :

1. अशोक भारती, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम नगवा, थाना कासिमाबाद, जिला गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)।

जप्त सामग्री :

1. मोटरसायकल क्रमांक CG 07 BU 0209, कीमती लगभग 30,000 रुपये।

सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर पुलिस एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई मोटरसायकल बरामद की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, असामाजिक तत्व अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related posts