निरीक्षण में निवास के लिए अनुपयुक्त पाए गए जर्जर आवास, की जा रही है डिस्मेंटल की कार्यवाही
जशपुर : खतरे के बीच जर्जर आवासों में रह रहे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी के संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर के कार्यपालन अभियंता ने बताया की संबंधित आवासों का विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भवन अत्यंत पुराना, जर्जर तथा निवास के लिए अनुपयुक्त पाया गया। उन्होंने बताया कि भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए वहां निवास करना कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए जोखिमपूर्ण है। इस कारण जन एवं संपत्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जर्जर भवन को नियमानुसार डिस्मेंटल करने की कार्रवाई की जा रही है।
